Friday, April 30, 2021

covid 19 helping resources

एक नागरिक के तौर पर क्या इतना हम नहीं कर सकते ? 
_______________

फिलहाल हमारे देश में जो समस्या है उसका हल ढूंढने की कई लोगों ने कोशिश की है लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिन लोगों को मदद चाहिए और जो लोग मदद कर रहे हैं उनके बीच में कोई संवाद नहीं हो रहा है। 

आप घर पर बैठ कर इतना वश्य कर सकते हैं। 

१) जो भी चीज के बारे में आपको पता चलता है। जैसे कि कोई ऑक्सीजन मुफ्त में दे रहा है या फिर टिफिन सर्विस दे रहा है, कॉवीड सेंटर बने हुए हैं या फिर अन्य किसी भी प्रकार की सहायता कोई कर रहा है तो उससे हो सके तो ट्विटर या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर # और बाद में अपने शहर का नाम लिखकर फिर दूसरा # लगाकर जो भी सेवा प्रदान कर रहे हैं उसका नाम उदाहरण के तौर पर #ahmedabad  #plasma  #verified  लगाकर डाल दीजिए

२) अगर किसी को जरूरत होती है तो ट्विटर या किसी भी सोशल मीडिया पर इसी तरीके से शहर का नाम और जो भी चीज की आवश्यकता है उसका नाम लिखकर सर्च करे कई सारे परिणाम आपके सामने आ जाएंगे जिससे आप लोगों की मदद कर सकते हैं। जैसे कि प्लाज्मा की आवश्यकता हो तो
Search plasma donor Vadodara B+ इतना लिखते ही बरोड़ा में जितने भी B+ प्लाज्मा डोनर है उसका नाम आ जाएगा आप किसी की भी मदद कर सकते हैं। 

3) इसके अलावा covid-19 help resources सर्च करने पर आपको कई सारे टेलीग्राम ग्रुप एवं फेसबुक ग्रुप मिल जाएंगे , इतना ही नहीं गूगल पर सर्च करने पर आपको कहीं सारी जानकारियां मिल जाएगी। 

4) सरकारी वेबसाइट पर की गई सारी जानकारियां है इस पर भी फोन करके आप सही जानकारी जुटाकर लोगों को दे सकते हैं। 

5) ज्यादा जानकारी आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर से भी जुटा सकते हैं। इसी तरीके से हर राज्य का अपना हेल्पलाइन नंबर है इस पर भी आप बात करके जानकारियां जुटा सकते हैं। 

 Central Helpline Number: +91-11-23978046
Toll Free: 1075
Helpline Email ID: ncov2019@gov.in